फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रवेश शर्मा ने संभाला कार्यभार

Fri, 24 Apr 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डॉ प्रवेश शर्मा
विज्ञापन
-तीन साल के अंतराल के बाद खेल गतिविधियों को मिलेगी गति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में शारीरिक शिक्षा विभाग में डॉ. प्रवेश शर्मा ने सहायक प्रोफेसर पद पर ज्वाइन कर लिया है। करीब तीन साल से कॉलेज में शारीरिक शिक्षा का पद रिक्त चल रहा था, जिस के चलते इस विषय को पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


इससे डॉ. प्रवेश शर्मा 2023 से राजकीय डिग्री कालेज बंजार (कुल्लू) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2001 कॉलेज कैडर के डॉ. प्रवेश शर्मा खुद एक नामी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। शहर के रौड़ा सेक्टर से ताल्लुक रखने वाले डॉ. शर्मा ने इससे पहले बिलासपुर और घुमारवीं कालेज में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। इन्हें सत्र 2025-26 के लिए सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की स्पोटर्स एवं युवा कार्यक्रम समिति का पहला उपाध्यक्ष भी चुना गया, जो कि बिलासपुर जिला के लिए भी गौरव का विषय है। महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा का पद भरने से खिलाड़ियों और छात्रों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें