बिलासपुर में राष्ट्रीय कायकिंग एंड कनोइंग प्रतियोगिता के दौरान प्रारंभिक रेखा पर खड़े खिलाड़ी?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 31वीं राष्ट्रीय कायकिंग एंड कनोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कायकिंग एंड कनोइंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की महिला टीम विजेता बनी। जबकि केरल की महिला टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में भारतीय सेना की टीम विजेता रही। जबकि मध्य प्रदेश की टीम उपविजेता रही।
कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव पदम सिंह गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह प्रसन्नता की बात है कि बिलासपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे प्रतिभागियों को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका मिला है। यह आयोजन पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर राज्य कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, एडीसी तोरूल रवीश, प्रशांत कुश्वाह, बलबीर कुश्वाह, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम सुभाष गौतम सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।