फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को रुचि और योग्यता के अनुसार कॅरिअर चुनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
झंडूता स्कूल में आयोजित विशेष अतिथि व्याख्यान सत्र में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
झंडूता स्कूल में विशेष व्याख्यान, उच्च शिक्षा और विभिन्न कॅरियर विकल्पों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में विद्यार्थियों के लिए विशेष अतिथि व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों, विषय चयन, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन की संभावनाओं तथा कॅरियर विकल्पों की जानकारी दी गई।
राजकीय महाविद्यालय झंडूता की प्राध्यापिकाओं डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. वंदना शर्मा और प्रो. सपना कुमारी ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों के लिए समय रहते अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान, संचार क्षमता और व्यक्तित्व विकास भी कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा और विभिन्न कॅरिअर विकल्पों से जुड़े सवाल पूछे। प्राध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल तरीके से समाधान किया। विद्यालय प्रबंधन ने झंडूता कॉलेज की इस पहल की सराहना की। विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें