स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत गांव जामली से नेपाली महिला अपने बच्चे सहित लापता हो गई। महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
भगत राम ने बताया कि पिछले कई साल से अपनी पत्नी, बेटे, भाई और साले के साथ जामली में किराए के कमरे में रहते हैं। 6 मार्च को पत्नी के पेट में अचानक दर्द हुआ। उसे श्रीआनंदपुर साहिब में अस्पताल ले गए। जांच करवाने के बाद वापस लौट आए। इसके बाद काम पर चला गया। शाम को कमरे में पहुंचा तो पत्नी व बेटा नहीं थे। उनकी तलाश संभावित स्थानों पर की लेकिन कोई पता नहीं चला।