फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, ताइक्वांडो में मोरसिंघी स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
औहर स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि पुलिस
विज्ञापन
औहर में जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

वॉलीबॉल में स्वारघाट खंड पहले, बरठीं रहा दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर में सोमवार को जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खंडों से करीब 700 छात्रा खिलाड़ियों ने खेलों में दमखम दिखाया। इस दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, योगा, शतरंज, टेबल टेनिस, कुश्ती, जूडो, कुराश, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो खेल कराए गए। समापन समारोह में एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फुटबॉल में मोरसिंघी स्कूल पहले और छकोह स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में दधोल स्कूल पहले, बरमाणा स्कूल दूसरे और औहर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। हैंडबॉल में मोरसिंघी स्कूल पहले, दधोल स्कूल दूसरे और कंदरौर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में मोरसिंघी स्कूल पहले और औहर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। योगा में झंडूता स्कूल पहले और गेहड़वीं स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। ताइक्वांडो में मोरसिंघी स्कूल पहले और एबीपीएस बागा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज में स्वारघाट स्कूल पहले और नखलेहड़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर पहले और कलोल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबॉल में स्वारघाट खंड पहले, बरठीं खंड दूसरे और झंडूता खंड तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में जुखाला खंड पहले, स्वारघाट खंड दूसरे और बरठीं खंड तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो में घुमारवीं खंड पहले, जुखाला खंड दूसरे और स्वारघाट खंड तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में स्वारघाट खंड पहले, घुमारवीं खंड दूसरे और झंडूता खंड तीसरे स्थान पर रहा। हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर पहले, छकोह स्कूल दूसरे और कंदरौर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जूडो में चांदपुर स्कूल पहले और मोरसिंघी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कुराश में कोठी स्कूल पहले और चांदपुर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बॉक्सिंग में पीएम श्री स्कूल घुमारवीं पहले और मोरसिंघी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल, पवन कुमार, सुरजीत सिंह परमार,स्नेहलता, स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें