लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर देंगे योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद सदस्य और किसान कांग्रेस के संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि राजेश धर्माणी को मंत्रिमंडल में जगह मिलने से जिले का महत्व बढ़ा है। लंबे समय से कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संस्थाओं ने धर्माणी को कैबिनेट में शामिल करने को लेकर आवाज बुलंद की थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से हाईकमान से आग्रह कर रहे थे कि बिलासपुर को कैबिनेट में शामिल किया जाए। करीब एक साल बाद धर्माणी को कैबिनेट में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस में नए रक्त का संचार होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भूमिका निभाएंगे और हमीरपुर सीट पार्टी की झोली में डालेंगे।