फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून अलर्ट : सड़कों, नदी-नाले और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी पर रखें

विज्ञापन
घुमारवीं में जनसमस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
घुमारवीं में अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

बैठक के बाद सुनी लोगों की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शनिवार को घुमारवीं में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने मानसून प्रबंधन और विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि भारी बारिश के दौरान बंद होने वाली सड़कों को तुरंत बहाल करने के लिए आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखी जाए। उन्होंने कहा कि सड़कें, रास्ते, नदी-नाले और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। राजस्व, जल शक्ति, बिजली बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों को मानसून के दौरान अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और प्रभावित लोगों तक समय पर राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक के बाद राजेश धर्माणी ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज सहगल, अधिशाषी अभियंता दीपक सुरेहली और सहायक अभियंता अनुज पराशर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें