फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं के विकास को गति : मंत्री ने संपर्क मार्गों, शेड निर्माण व अन्य कार्यों की घोषणा की

Thu, 18 Jun 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुठेड़ा-मरहाणा के कार्यालय का शुभारंभ करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
कुठेड़ा-मरहाणा पंचायत कार्यालय का किया शुभारंभ, जरूरतमंद लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें सरकार की सबसे नजदीकी इकाई, लोगों को घर-द्वार पर मिलेंगी सुविधाएं: राजेश धर्माणी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने गुरुवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की नवगठित कुठेड़ा-मरहाणा ग्राम पंचायत के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संपर्क मार्गों, शेड निर्माण व अन्य कार्यों की भी घोषणा की।
धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की चार बड़ी पंचायतों का पुनर्गठन कर कुठेड़ा-मरहाणा, हरितल्यांगर, देहरा-हटवाड़ और छंदोह जैसी नई पंचायतों का गठन किया है। लंबे समय से लंबित इन मांगों को पूरा कर लोगों को पंचायत संबंधी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, पात्र परिवारों की पहचान करने तथा नशा उन्मूलन, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मिली न्यायिक शक्तियों का उपयोग कर ग्रामीण स्तर पर छोटे-मोटे विवादों का समाधान किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को न्यायालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए 150 से अधिक स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। घुमारवीं, हटवाड़, भराड़ी और कपाहड़ा स्कूलों के बाद औहर और डंगार विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। भराड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑटो एनालाइजर और रंगीन एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

धर्माणी ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि बम्म में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य जारी है, जबकि करयालग में 132 केवी उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। घुमारवीं के लिए भी 33 केवी विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हो चुका है। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रधान की मांग पर गांव के विभिन्न संपर्क मार्गों के लिए 10-10 लाख रुपये और दो शेड के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही पंचायत कार्यालय के लिए 10 कुर्सियां और दो पंखे उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम गौरव चौधरी, बीडीओ अभिषेक शर्मा, नायब तहसीलदार प्यारे लाल और पूर्व पंचायत प्रधान नीलम शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें