फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं नगर परिषद में 27 जून को होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

Thu, 18 Jun 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की चेतावनी के अगले ही दिन प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

चुनाव के लिए दिया 10 दिन का समय

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 27 जून सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी घुमारवीं की ओर से पार्षदों को सूचना जारी कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
नगर परिषद घुमारवीं के नौ वार्डों के लिए 17 मई को चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित छह पार्षद विजयी होकर परिषद में पहुंचे थे, जबकि कांग्रेस समर्थित तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद एक माह बीत जाने के बाद भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव नहीं हो पाए थे, जिससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने प्रशासन पर कांग्रेस के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि कांग्रेस भाजपा समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाने और उनकी खरीद-फरोख्त की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि चुनाव प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है। भाजपा की ओर से प्रशासन को दो दिनों के भीतर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि यदि निर्धारित समयावधि में चुनाव नहीं कराए गए तो सभी भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि भाजपा के इस बयान के अगले ही दिन प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना 18 जून को जारी हुई है, लेकिन चुनाव की तिथि 27 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें