फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल में 17 को होगी मॉक ड्रिल : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक में समीक्षा
विज्ञापन

भूकंप,अग्निकांड, प्राकृतिक आपदाओं के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक
31 अक्तूबर देनी होगी नुकसान की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर की समीक्षा बैठक बचत भवन में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश भर में चल रहे समर्थ-2025 जन जागरूकता अभियान की प्रगति और जिले में चल रही गतिविधियों पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि 17 अक्तूबर को जिला और उपमंडल स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मुख्यालय में यह ड्रिल बिलासपुर कॉलेज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में होगी, जिसमें भूकंप और अग्निकांड जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आपातकालीन कार्य योजना के तहत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि 1 से 31 अक्तूबर तक चल रहा ‘समर्थ-2025’ अभियान आम जनता को भूकंप, अग्निकांड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों से लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है, जबकि शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
राहुल कुमार ने अधिकारियों से कहा कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी तत्परता और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने बताया कि हाल ही में बरठीं क्षेत्र में हुए बस हादसे के दौरान विभागों ने समन्वित ढंग से कार्य किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को भविष्य में भी इसी त्वरित कार्यशैली को बनाए रखने का आह्वान किया ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।
बैठक में राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष के अंतर्गत विभागों को कार्य स्थिति रिपोर्ट और व्यय प्रमाणपत्र शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन योजना 2025-26 के लिए विभागीय इनपुट और हानि-क्षति रिपोर्ट 31 अक्तूबर तक प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन पर भी चर्चा हुई, जिसमें भविष्य में बेहतर पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों के लिए फ्रेमवर्क लागू करने और विभागों के बीच समन्वय पर बल दिया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें