फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मोबाइल हेल्थ टीम ने मलोथी में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सदर खंड की मोबाइल हेल्थ टीम की ओर से मलोथी और मलोथी-2 आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। इस दौरान माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मलोथी-1 आंगनबाड़ी केंद्र में आठ बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। इसमें एक बच्चा कुपोषित पाया गया। स्वास्थ्य टीम के इंचार्ज डॉ. जितेंद्र ने इस बच्चे की मां को आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन युक्त पूरक आहार देने की सलाह दी। उन्होंने माताओं से अपील की बच्चों के वजन की लगातार निगरानी रखें। अगर फिर भी बच्चे की वृद्धि या वजन नहीं बढ़ रहा हो तो उन्हें जिला अस्पताल शिशु विशेषज्ञ के पास दिखाएं। उन्होंने बताया कि बच्चों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अगर बच्चे कुपोषित होंगे तो उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक स्तर भी प्रभावित रहता है। उन्होंने उपस्थित सभी माताओं के साथ बच्चों की देखभाल और आहार संबंधी जानकारी पर विस्तार से चर्चा की। आंगनबाड़ी केंद्र मलोथी-2 में 17 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। इसमें सभी बच्चे सामान्य पाए गए। इस अवसर पर गोदभराई रस्म और एक बच्चे का अन्नप्राशन रस्म का कार्यक्रम भी किया गया। मोबाइल हेल्थ टीम में फार्मासिस्ट मधुबाला और एएनएम सीमा कुमारी ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें