फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गुमशुदा महिला व बच्चों की महाराष्ट्र से सुरक्षित ढूंढ निकाला

Sat, 25 Apr 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। थाना घुमारवीं पुलिस ने गुमशुदा महिला निवासी गांव छंजयार, डाकघर दधोल और उसके दो बच्चों सहित उसे सफलतापूर्वक तलाश कर सुरक्षित से तलाश लिया है। पुलिस ने उन्हें परिजनों को भी सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के चलते महिला को उसकी दोनों बेटियों और साथ मिले विवेक उर्फ बबलू पुत्र राजकुमार, निवासी गांव व डाकघर कोटलू ब्राह्मणा घुमारवीं के साथ नासिक महाराष्ट्र से सुरक्षित ढूंढ निकाला। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल ढूंढ निकाला है। उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। बरामदगी के उपरांत महिला और उसकी दोनों बेटियों को उसके पति और बेटियों को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि विवेक कुमार को उसकी माता के हवाले किया गया। कहा कि यह सफल कार्रवाई जिला पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें