फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हनुमान टीला में भागवत कथा का समापन

Sat, 25 Apr 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काले बाबा की 21वीं पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा कल्याण दास जी महाराज (काले बाबा) की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र सहित देशभर में उनके अनुयायियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें याद किया। इस मौके पर उनके द्वारा स्थापित मंदिरों और सरायों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां सैकड़ों शिष्यों और भक्तों ने अपने गुरु को नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में दनोह के हनुमान टीला स्थित आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। 19 से 25 अप्रैल तक चली इस कथा में बनारस से आए व्यासश्री डॉ. मुरलीधर ने भक्तों को भागवत ज्ञान से सराबोर किया। समापन दिवस पर व्यासश्री ने श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कलयुग में भगवन्नाम की महिमा का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने सनातन धर्म की महत्ता और भगवान के स्वरूप का गहन वर्णन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। यह आयोजन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें ट्रस्ट के प्रधान एवं पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कथा समापन के बाद हवन की पूर्णाहुति दी गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशेष रूप से देसी घी के मालपुओं का वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा से स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें