-देश राज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया विजेताओं को सम्मानित
-घंडालवीं दंगल में दंगल में सभी मुकाबलों के लिए दी गई लाखों की इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दंगल कमेटी लदरौर की ओर से घंडालवीं में छिंज प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देश राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
देश राज शर्मा ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और युवाओं को इससे जुड़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कमेटी को अपनी ओर से 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की। दंगल कमेटी प्रधान संजय ठाकुर ने बताया कि करीब 8 लाख की इनामी राशि वाले इस दंगल में बड़ी माली, छोटी माली, हिमाचली कुश्तियों सहित 10 सीधी कुश्तियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रत्येक की इनामी राशि 20-20 हजार रुपये रखी गई। बड़ी माली का खिताब ईरान के मिर्जा ईरानी ने अपने नाम किया। उन्हें एक लाख रुपये नकद और गुर्ज प्रदान किया गया। हरियाणा के कुहाली को उप विजेता घोषित करते हुए 80 हजार रुपये की राशि दी गई। छोटी माली फतेहाबाद (हरियाणा) के शेर बाबा फलाई ने जीती और उन्हें 70 हजार रुपये नकद व गुर्ज मिला। दिल्ली के संजय गुर्जर को 60 हजार रुपये नकद उप विजेता के पुरस्कार के रूप में दी गई। हिमाचली कुश्ती में चांदपुर के अजय ठाकुर विजेता बने। उन्हें 5100 रुपये नकद इनाम, गुर्ज मिला, जबकि घुमारवीं के राहुल को उपविजेता के रूप में 3100 रुपये नकद इनाम दिया गया। इस अवसर पर विपिन ठाकुर, संतोष कुमार, अजय कुमार, सनी कुमार, सीटू भाई, पवन कुमार, भुट्टो, प्रवीण, राजीव कुमार, शमशेर सिंह, सतीश चौहान, कश्मीर सिंह, कैप्टन रूपलाल शर्मा व सुरेश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।