फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री सरवीण ने स्वारघाट में किया क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
स्वारघाट में क्वारंटीन सेंटर का औचक निरीक्षण करती शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में वीरवार को शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने क्वारंटीन केंद्रों और नाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन केंद्रों में रखे गए लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने इन केंद्रों में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्वारंटीन किए गए लोगों से भी व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखकर सरवीण चौधरी संतुष्ट दिखीं। मंत्री ने बताया कि उनका बिलासपुर जिले का यह तीसरा दौरा है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा, जिलाधीश बिलासपुर राजेश्वर गोयल, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद चौधरी बखूबी जिले में आपात स्थिति को संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वारघाट उपमंडल में लोगों को राशन भी मिल रहा है। मेडिकल सुविधा भी मिल रही है और सुरक्षा भी मिल रही है। नाकों पर सबसे ज्यादा पुलिस जिला बिलासपुर में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें