फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजैतन में पुलिस ने बरामद की अवैध शराब की 144 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना पुलिस ने लॉकडाउन के चलते अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुखाला के पंजैतन गांव से 144 बोतलें शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पुत्र जयदेव शर्मा गांव पंजैतन डाकघर जुखाला तहसील सदर जिला बिलासपुर के रिहायशी मकान से 144 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा बरामद हुई हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने वीरवार सुबह थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में आरोपी केे घर छापा मारा तो वहां से 144 बोतल अवैध शराब की बरामद हुईं।
थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की जहां से भी खबर मिल रही है, पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत पुलिस ने पंजैतन में छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें