फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में मिनर्वा स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
मिनर्वा स्कूल घुमारवीं में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों
विज्ञापन
क्विज, गणित ओलंपियाड, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर व मॉडल प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, मॉडल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में पुष्कल, आदर्श पहले स्थान पर हे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में गणितीय ओलंपियाड में पर्णिका शर्मा पहले स्थान पर रहीं। गणितीय ओलंपियाड के सीनियर वर्ग में अद्यंत सिंह मल्होत्रा पहले स्थान पर रहे। विज्ञान गतिविधि कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में विक्रम भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में यशस्विनी पहले स्थान पर रहीं। विज्ञान गतिविधि कॉर्नर के जूनियर वर्ग में शनाया दूसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रियल एवं अनवी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में आराध्या पहले स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ स्कूल की अध्यापिका बबीता मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस जैसे मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें