फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से कुठेड़ा कस्बे में प्रवासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुठेड़ा में शुक्रवार रात को एक अज्ञात वाहन ने प्रवासी व्यक्ति को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा था, जिसे स्थानीय युवक ने देखा। युवक उसे इलाज के लिए कुठेड़ा अस्पताल ले गया और पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। घुमारवीं पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार साहिल कुमार पुत्र प्रेम सिंह गांव और डाकखाना-कुठेड़ा ने पुलिस को बताया कि उसका घर कुठेड़ा बाजार में सड़क के किनारे पर है। कहा कि वो शुक्रवार रात को अपने घर से बाहर निकला तो उत्तर प्रदेश निवासी खेमकरण सड़क किनारे घायल पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वो घायल को कुठेड़ा अस्पताल लेकर गया जहां से उसे घुमारवीं अस्पताल रेफर किया गया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के खेमकरण के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें