फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएवी एनटीपीसी टाउनशिप जमथल के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
डीएवी एनटीपीसी टाउनशिप जमथल  में आयोजित वा​र्षिक समारोह में कार्यक्रम पेश करते नन्हें मुन्हें ब
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जमाया रंग
विज्ञापन

भर दो झोली मेरी गाने पर झूमे छात्र- छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी कोल डैम परियोजना के एचओपी सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरूआत डीएवी गान और एनटीपीसी गीत से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्रों ने पहाड़ी, हिमाचली, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यातिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौट कर मैं न जाऊंगा खाली, कहते हैं मुझे हवा हवाई, सूरज कब दूर गगन से, चंदा कब दूर किरण से, खुशबू कब दूर पवन से सहित कई प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने सालभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि असफलता के पड़ाव ही सफलता की ओर ले जाते हैं। हर ठोकरें हमें सीख देती हैं और आगे बढ़ने की ताकत प्रदान करती है। जिन विद्यार्थियों का नाम इस वर्ष पुरस्कार सूची में नहीं आया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अंत में उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र तलवार, सचिव डीएवी एवं चेयरमैन डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी जमथल ने की। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें