आंगनबाड़ी केंद्र संडयार में जागरूकता शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बाल विकास एवं परियोजना विभाग झंडूता के तहत बरठीं वृत्त के आंगनबाड़ी केंद्र संडयार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का उद्देश्य बेटियों को बचाना, शिक्षित करना और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है। पर्यवेक्षक रेशो ने बताया कि बेटियों को भी बेटों के समान अवसर मिलना चाहिए। इस योजना के तहत बेटियों को ऐसा मंच दिया जाता है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इस योजना के अंतर्गत लिंगानुपात को सुधारने और बाल विवाह को रोकने को बढ़ावा दिया जाता है।
उन्होंने शिविर में विभाग की ओर से चलाई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वनिता कुमारी, महिला मंडल प्रधान सुरेश कुमारी, वनीता देवी, कांता, अति, रीता, अंजना, सुनीता, तारा, प्रमिला, शीला, सोमा, रक्षा, सुरिंद्र, लता, किरण, सुमन, अंबिका, लीला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।