फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेधावी विद्यार्थियों काे किया सम्मानित

विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र को सम्मानित करते डीएसपी विशाल वर्मा। स्रोत:
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद ने ली शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में पदग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में डीएसपी घुमारवीं विशाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा-भाव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया। डीएसपी विशाल शर्मा ने हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और प्रीफेक्ट्स को बैज व सैश पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और परंपराओं को बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें