फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को 31 तक 40 फीसदी एरियर नहीं दिया तो आंदोलन : पुंडीर

विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: पेंशनर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लंबित देनदारियां चुकाने की मांग
विज्ञापन


15 फीसदी डीए जारी करने पर भी हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की त्रैमासिक तथा सदर खंड और शहरी इकाई की मासिक बैठक बाबा विश्वकर्मा मंदिर, डियारा सेक्टर में जिला अध्यक्ष चेतराम वर्मा और शहरी इकाई अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसका संचालन जिला महासचिव सुशील पुंडीर ने किया।
पुंडीर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और जिला अध्यक्ष चेतराम वर्मा के नेतृत्व में पेंशनरों की मांगों को सरकार के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 मई को मुख्यमंत्री के साथ सचिवालय में हुई बैठक में पेंशनरों की आर्थिक देनदारियों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर और लंबित मामलों पर दो घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई थी। इसके बाद सरकार ने कुछ मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने सरकार से पेंशनरों का लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने, एरियर का भुगतान समयबद्ध तरीके से करने तथा पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी पेंशनर संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।
जिला अध्यक्ष चेतराम वर्मा ने कहा कि आंदोलनों के दबाव में सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए 131.30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर भुगतान की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर की 40 प्रतिशत राशि का भुगतान 31 जुलाई तक करने पर सहमति बनी थी। यदि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं हुआ तो संयुक्त संघर्ष समिति सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, आंदोलन और गिरफ्तारी देने जैसे कदम उठाने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

सदर खंड सचिव राम प्रकाश वर्मा ने 15 जून को आयोजित सम्मान समारोह का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। शहरी इकाई अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा ने सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए सभी पेंशनरों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जय कृष्ण शर्मा, कुबेर सिंह ठाकुर, संदेश शर्मा, रूमा चंदेल, गोपाल कृष्ण शर्मा, कर्म सिंह चंदेल सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें