फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाकर दिया नशे के खिलाफ संदेश

विज्ञापन
बिलासपुर में लुहणू मैदान में आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसी टू डीसी बिलासप? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। छात्र-छात्रओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सोमवार को शहर में दौड़ लगाकर नशे के खिलाफ संदेश दिया। मौका था नशा नहीं जिंदगी चुने अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन। मैराथन का आयोजन लुहणू मैदान से विभिन्न श्रेणियों में किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागी धावकों ने लुहणू मैदान से बाल स्कूल, गुरुद्वारा चौक, जामा मस्जिद और छात्रा पाठशाला होते हुए लुहणू मैदान में मैराथन का समापन किया। छात्र वर्ग में आर्यन ने पहला, कनिष्क ने दूसरा और आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में अंकित ठाकुर ने पहला, गौरी ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में सुरेश नड्डा ने पहला स्थान, योधराज ने दूसरा और सुरेंद्र पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सहायक आयुक्त गौरव चौधरी ने मेडल देकर सम्मानित किया।
सहायक आयुक्त गौरव चौधरी ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। युवा नशे की प्रवृति से दूर रहें। नशा न स्वयं करें और न दूसरों को करने दें। मैराथन का आयोजन राज्य कर एवं आबकारी विभाग और हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय चौधरी, सहायक आयुक्त ललित पोशवाल, डीएसपी राज कुमार, जिला खेल अधिकारी रविशंकर और सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें