फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियों को आटा डालते व्यक्ति का फिसला पैर, डैम में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी (बिलासपुर)। भाखड़ा पंचायत के अंतर्गत भाखड़ा डैम में मछलियों को आटा डालने गया एक व्यक्ति पैर फिसलने से डूब गया। डैम में उसका शव देखकर पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार स्वर्ण सिंह (35) पुत्र अमर सिंह गांव थाना कोलियां, डाकघर सलोआ, तहसील श्री नयना देवी शनिवार सुबह भाखड़ा डैम में मछलियों को आटा डालने गया था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। दोपहर को भाखड़ा पंचायत प्रधान प्रभात कुमार नरसिंह मंदिर के पास पहुंचे तो डैम में शव तैरता हुआ देखा। स्वर्ण सिंह नयना देवी मंदिर में गुफा के समीप छल्ले बेचने का कार्य करता था। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से डैम में गिर गया होगा। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें