फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की टारिंग, पेयजल आपूर्ति और नई सड़कों के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला नियोजन समिति सदस्य हीरा पाल सिंह ने विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त बिलासपुर को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने जिला नियोजन समिति की बैठक में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने और आगामी बजट में आवश्यक वित्तीय प्रावधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हीरा पाल सिंह ने ग्राम पंचायत हरनोड़ा के कसोल से नदी के किनारे मांगल तक जाने वाली सड़क की खराब हालत का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क पर सोलिंग का कार्य हो चुका है, लेकिन टारिंग और निकासी नालियों का निर्माण अभी शेष है। उन्होंने चालू बजट सत्र 2026 में ही इस कार्य को पूरा करवाने के लिए बजट प्रावधान करने की मांग की। उन्होंने ग्राम पंचायत बरमाणा के लघट, नालग, खतेड़ और सड़क किनारे बसे घरों में पेयजल की समस्या का मामला भी उठाया। इसके अलावा ग्राम पंचायत पंजगाईं के कुनणु के अंतर्गत गुग्गा घाट में सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की। ग्राम पंचायत धौन कोठी की हरिजन बस्ती पांधा (पॉलगरी) के लिए नई सड़क का निर्माण करवाने का आग्रह किया। रोपा, कनौण, कोठी की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें