फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी में नववर्ष मेले आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तरी भारत के विख्यात तीर्थस्थल श्री नयना देवी जी में चार दिवसीय नववर्ष मेले रविवार से शुरू होंगे। इस बार भी हजारों की संख्या में मां के चरणों में भक्त नतमस्तक होंगे। मंदिर प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन तथा जिला प्रशासन ने मेले के लिए पुख्ता इंतजाम कर अपना-अपना जिम्मा संभाल लिया है।
विज्ञापन

29 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलने वाले इन मेलों में नयना देवी नगर क्षेत्र में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। मंदिर के हर कोने में पुलिस के सुरक्षा प्रहरी अपनी ड्यूटी में जुट गए हैं। लगभग 300 सुरक्षा कर्मचारियों को नयना देवी में चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। इस बार भी नयना देवी क्षेत्र को 9 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा मात्र 5 सेक्टर अधिकारी इन सेक्टरों में जिम्मा सम्भालेंगे। 1,2,3 सेक्टरों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन सेक्टरों में पुलिस की ज्यादा निगरानी रहेगी। न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम मेला अधिकारी होंगे। जबकि तहसीलदार एवं न्यास अधिकारी मेला सह अधिकारी होंगे। नयना देवी के डीएसपी संजय शर्मा मेला पुलिस अधिकारी होंगे। जबकि थाना कोट प्रभारी मेला पुलिस सह अधिकारी होंगे। मेले में मंदिर के अंदर कड़ाह प्रसाद, नारियल ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
मेले के दौरान पटाखों पर पाबंदी
प्रशासन ने इस बार भी मेले के दौरान पटाखों पर पाबंदी लगाई है। मेले के दौरान छोटी गाड़ियों को समयानुसार तथा भीड़ को देखते हुए मंदिर गुफा तक भेजा जाएगा। केवल नयना देवी परमिट वाली गाड़ियां ही यात्रियों को ले जा सकेंगी तथा उनका प्रशासन ने 30 रुपये किराया निर्धारित किया है। गुफा के समीप तथा नगर परिषद के ठेकेदारों को पार्किंग की निर्धारित फीस का डिस्प्ले लगाना होगा अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। बड़े वाहनों को घवांडल चौक पर या कोलां वाला टोबा में रोका जाएगा। इन मेलों में स्वास्थ्य विभाग ने 5 जगहों पर स्वास्थ्य केंद्र लगाए हैं।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था के लिए 15 अतिरिक्त कर्मचारी
उधर मेला अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि न्यास मंदिर में 50 अस्थायी कर्मचारियों का चयन कर रहा है। यात्रियों को एलईडी के माध्यम से सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी। उधर नगर प्रशासन के कनिष्ठ अभियंता नरेश कुमार ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था के लिए इस बार भी 15 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। मेलों के लिए पानी, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। उधर रज्जू मार्ग प्रसाशन ने भी नववर्ष के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इस बार भी रज्जू मार्ग सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें