बिलासपुर के नाले का नौण में पड़ी धुंध के कारण वोट चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना।
- फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र की 14 पंचायतों में गहरी धुंध छाई हुई है। धुंध के कारण क्षेत्र के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं धुंध से फसलें और पशुओं का चारा खराब हो रहा है। सनीहरा पंचायत प्रधान कमल देव चौहान, उपप्रधान रामपाल, घराण पंचायत के उपप्रधान वीरी सिंह, कोसरियां पंचायत के प्रधान विजय कुमार, नघ्यार के प्रधान सुशील कुमार, उपप्रधान राजेश कुमार, कोसरियां के पूर्व प्रधान अश्वनी कुमार, बड़गांव गलू के पूर्व प्रधान राजेंद्रा कुमारी, नघ्यार के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार का कहना है कि क्षेत्र में गहरी धुंध छा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटधार में कभी धुंध नहीं पड़ती थी। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदल गया है। शाम को चार बजे ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो मवेशियों के लिए चारे की समस्या हो जाएगी। फसलें बरबाद होने की भी आशंका बनी हुई है। गेहूं के साथ बेमौसमी सब्जियों पर भी प्रभाव पड़ने लगा है।