फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में 26 को होगा संविधान दिवस पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष मोर्चा निकालेगा संविधान बचाओ रैली
विज्ञापन

घुमारवीं में बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिलासपुर की बैठक वीरवार को घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला प्रधान डीएसपी सीताराम कौंडल ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मोर्चा के महासचिव आचार्य नंदलाल ने बताया कि संविधान दिवस पर घुमारवीं के आंबेडकर भवन में संविधान विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बुद्धिजीवी लोगों की ओर से संविधान और मौजूदा परिस्थितियों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में जन जागरण अभियान के तहत संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी। इसमें घुमारवीं और झंडूता की गाड़ियां घुमारवीं में एकत्रित होंगी। यह रैली भगेड़, फोरलेन मार्ग मंडी भराड़ी, जबली, रघुनाथपुरा, लखनपुर, बिलासपुर शहर से होते हुए कोठी चौक, कंदरौर से होते हुए वापस घुमारवीं पहुंचेगी। इसके बाद बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में शोषित, वंचित और पीड़ित समाज की हालत दयनीय होती जा रही है। संविधान की अवमानना के मामले गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे हैं। सरकारें आरोपियों पर कार्रवाई करने से गुरेज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही न्याय नहीं मिलता है तो समाज को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह, सरदार भगत सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सोहन लाल, जगजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें