बिलासपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बिलासपुर जिला इकाई ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है। प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष यशवीर रणौत कहा कि न्यू पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। कहा कि जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करने को लेकर ज्ञापन और मांग पत्र सौंपे जाते हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं हुआ है। करीब 17 साल से इस मांग को उठाया जा रहा है। कहा कि 2003 के बाद जिन कर्मचारियों की रिटायरमेंट हो गई है, उन्हें नई पेंशन योजना के तहत मात्र 1000 से 1200 रुपये प्रतिमाह वेतन के रूप में मिल रहे हैं। इस कारण परिवारजनों का गुजर-बसर करना बहुत मुश्किल हो गया है।
यह संयुक्त बयान हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर जिला अध्यक्ष यशवीर रणौत, महासचिव सुनील ठाकुर, वित्त सचिव मनोज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत चांदला, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सुभाष कुमार मुख्य प्रेस सचिव बाबू राम धीमान, मुख्य सलाहकार सतीश शर्मा, जिला प्रवक्ता कृष्ण ठाकुर, संगठन सचिव रविंद्र कुमार, सह सचिव राजेश राव, वित्त सचिव राजेश कुमार झंडूता खंड के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, महासचिव नरेश धीमान, स्वारघाट शिक्षा खंड के अध्यक्ष चिरंजी लाल, महासचिव अजय नाइक वित्त सचिव, वीरेंद्र ठाकुर ने जारी किया है।