फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले की नगर प्रखंड की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नीरज वर्मा ने की। बैठक में विशेष तौर पर अधिवक्ता तुषार डोगरा प्रांत संयोजक बजरंग दल ने भाग लिया। वहीं तुषार डोगरा की अगुवाई में बिलासपुर जिले का विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान भी शुरू किया गया। इसमें बिलासपुर जिले का लक्ष्य 10000 निर्धारित किया गया। बैठक में मनजीत नड्डा, राजकुमार ठाकुर, निर्मला राजपूत, भावना पठानिया, संजीव ढिल्लों, अनिल कुमार, राजेंद्र गौतम और अभिषेक पठानिया ने भाग लिया।
विज्ञापन

तुषार डोगरा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि विश्व हिंदू परिषद एक धार्मिक, सामाजिक गैर राजनीतिक व सांस्कृतिक संगठन है जिसका पूरे विश्व के 100 देशों में प्रत्यक्ष कार्य हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मंदिरों के ठीक रखरखाव, अखाड़ों में ठीक से काम हो, गाय माता की रक्षा के लिए वह लव जिहाद से लड़ने के लिए हिंदुओं को एकत्र कर रहा है। हम प्रत्येक घर और पंचायत तक अपने कार्यकर्ताओं व समितियों का निर्माण करेंगे तथा हिंदू समाज को एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें