फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण कल

Wed, 06 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षण के लिए जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में दिव्यांगजन को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 8 मई को शिविर लगाया जा रहा है। शिविर आयोजन के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बोर्ड में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ तथा क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह शिविर 8 मई को सुबह 10 बजे से अंतिम लाभार्थी के परीक्षण तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षण का स्थान कक्ष संख्या-203, न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रहेगा। उन्होंने सभी संबंधित लाभार्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि व समय अनुसार शिविर में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें