कोटलू-ब्राहम्णा पंचायत के अर्न्तगत मशरूम शेड में लगी आग से राख हुआ सामान।
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कोटलू-ब्राह्मणा में निचला कल्लर मोड़ के पास मशरूम शेड जलकर राख हो गया। मशरूम सहित बीज जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जगतराम भारद्वाज पुत्र स्व. रिखी राम ने बताया कि शुक्रवार को मशरूम के शेड में अचानक आग लग गई। ढींगरी और बटन मशरूम के करीब 500 बैग जलकर राख हो गए। 75 किलोग्राम बीज आग भी आग की भेंट चढ़ गया। गांव के एक व्यक्ति ने आग लगने के बारे में सूचित किया। इमारती लकड़ी, घास व तूड़ी भी जलकर राख हो गई। बताया कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत उपप्रधान विवेक, पुलिस व हलका पटवारी और कानूनगो ने घटना का जायजा लेने के बाद नुकसान का आकलन तैयार कर लिया है, जोकि लाखों रुपये में है। पीड़ित ने सरकार और विभाग से राहत प्रदान करने की मांग की है।