फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मरयाणी में विवाहिता ने दी पंखे से फंदा लगाकर जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-घटना के समय सास-ससुर गए थे खेतों में काम करने
विज्ञापन

- भराड़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के पडयालग पंचायत के मरयाणी गांव में 20 वर्षीय विवाहित युवती ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा जांच शुरू कर दी है। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उषा देवी (20) के माता-पिता मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हैं। पिछले काफी समय से घुमारवीं के बद्धाघाट रहकर दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। उषा देवी की शादी सात माह पहले मरयाणी गांव के अभिषेक से हुई। पति बद्दी में कार्यरत है। शनिवार को ही विवाहिता अपने मायके से ससुराल आई थी। रविवार शाम करीब 6:00 बजे परिवार के सदस्य खेतों में काम करने चले गए। उषा घर में अकेली थी। 7:00 बजे सास खेतों से काम करके घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। सास ने अपने पति को बुलाया और दरवाजा बंद होने की बात बताई। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया। अंदर देखा तो उषा पंखे से लटकी हुई थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। भराड़ी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें