फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के तहत एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर महिला की मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बड़ोल देवी पंचायत के गांव पोली की 42 वर्षीय माया देवी ने मंगलवार को दोपहर बाद अपनी पशुशाला में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी समय तक माया देवी घर पर नजर नहीं आई तो उसके पति राम पाल ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह पशुशाला की ओर गया तो उसने देखा कि माया देवी कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाया हुआ था । उसने इसकी जानकारी वार्ड सदस्य और पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौत के कारण की छानबीन की।
पुलिस के अनुसार महिला कई दिनों से शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त थी। वहीं परिवार और मायके वालों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया। महिला के एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की मौत पर परिवार और मायके वालों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें