फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अधर में लटकी मंडी-भराड़ी अंतरराज्यीय बस अड्डा परियोजना

Tue, 30 Sep 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले शुरू हुई कवायद, उच्च अधिकारियों के पास पेंडिंग है फाइल
विज्ञापन

लोग कर रहे हैं बस अड्डा के निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी में प्रस्तावित आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा परियोजना आज भी अधर में लटकी हुई है। यह परियोजना हिमाचल पथ परिवहन निगम की उन बहुप्रतीक्षित योजनाओं में से एक थी, जो न केवल प्रदेश के भीतर बल्कि पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से जुड़ने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी।
तीन साल पहले बस अड्डा बनाने की कवायद शुरू हुई थी। परियोजना के लिए मंडी-भराड़ी में दो बीघा जमीन चिन्हित की गई थी। निगम ने इस बस अड्डे को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई थी। इसमें यात्रियों के आराम और सुविधा के लिए प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय, पार्किंग और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं शामिल की जानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, परियोजना शुरू होने के एक साल बाद भी निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है। आरएम विवेक लखनपाल ने बताया कि मंडी-भराड़ी में जमीन चिन्हित की गई है और फाइल उच्च अधिकारियों के पास है। जैसे ही बजट जारी होगा, निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। बताते चलें कि वर्तमान में जिले में 156 रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की 134 बसें चल रही हैं। इनमें से अधिकतर बसें कीरतपुर-मनाली और शिमला-मटौर फोरलेन मार्गों से होकर गुजरती हैं। वर्तमान परिवहन व्यवस्था में यात्रियों को अक्सर बारिश, धूप, रात में खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा होती है। प्रस्तावित बस अड्डा चालू होने से यात्रियों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें