- बामटा पंचायत के बैहल कंडैला गांव में हुई घटना
-पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र के बैहल कंडैला गांव में एक व्यक्ति ने घर की रेलिंग से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र अनंत राम निवासी गांव बैहल कंडैला शनिवार शाम को घर की रेलिंग से फंदे के साथ लटका मिला। घटना के समय उसके परिजन की किसी समारोह में गए थे। जब वह वापस आए तो सुनील फंदे से लटका हुआ था। इस पर परिजनों ने इसकी सूचना बामटा पंचायत के प्रधान को दी गई। प्रधान ने इसकी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा गया। रविवार को जिला अस्पताल में शव पोस्टमार्टम कराया गया। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।