फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत में पड़े बिजली के तार से व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

- लापरवाही पाए जाने पर कर्मचारी, अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के सांई नेडुआ गांव में विद्युत बोर्ड की लापरवाही से खेत में पड़ी तार से एक व्यक्ति को करंट लग गया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। व्यक्ति का उपचार एम्स में चल रहा है। हादसा खेत में पड़ी तार को हटाने के दौरान हुआ। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए अन्वेषण अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जांच के दौरान लापरवाही पाई जाती है तो बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिकायत में महेंद्र कुमार निवासी गांव सांई नेडुआ डाकघर सिकरोहा बिलासपुर ने बताया कि शुक्रवार को उनकी मां ने कहा कि खेतों में एक बिजली की तार पड़ी है। उस तार को किनारे करके खेतों में गोबर भी फेंकना है। वह मां के साथ घर से करीब 250 मीटर दूर खेतों में चला गया। खेत में पहुंच कर मां ने यह भी बतलाया कि तार में करंट नहीं है। जैसे ही तार को हाथ से पकड़ा तो जोर से करंट लगा। इससे पैर, हाथ, पीठ में जख्म हो गए। घायल अवस्था में ग्रामीणों और चाचा ने एम्स बिलासपुर पहुंचाया। शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा बिजली बोर्ड की लापरवाही से हुआ है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें