फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मारपीट कर सोने की चेन छीनी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब डेढ़ माह पहले व्यक्ति के साथ हुई मारपीट क सोने की चेन छीन लेने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 मार्च को टांडा गांव के राज कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा था कि उसके ट्रैक्टर के चालक ने उसे फोन किया व कहा कि एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर रोक कर चाभी छीन ली है और वह चाभी नहीं दे रहा है। चालक का फोन आने पर वह मौके पर गया तो जिस व्यक्ति ने ट्रैक्टर रोका था उसने उसके साथ भी मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया था। अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें