शिमला में मुख्यमंत्री को चेक सौंपते बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता। स्रोत: कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिला परिषद गौरव शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 70 हजार रुपये का चेक सौंपा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई साल से रिक्त चले हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 2072 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 1920 पद रिक्त चले हैं और 152 पद पर ही कार्यकर्ता है। गौरव शर्मा और कुलवीर ने इन पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर सकारात्मक कदम उठाया जाएगा और रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस मौके पर सोनू धीमा, महेंद्रपाल, निशांत, दीपक प्रवीण और अभिषेक मौजूद रहे।