फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सब्जी खरीदने गई महिला से दुकानदार ने की छेड़छाड़

Mon, 05 May 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने दुकान पर पहुंचकर की पिटाई
विज्ञापन

-पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दुकानदार ने मांगी हरकत के लिए माफी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी क्षेत्र के दधोल गांव के पास एक महिला सोमवार को सब्जी खरीदने दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि वह सब्जी लेने आई थी और दुकानदार ने उसका हाथ पकड़ लिया। इस घटना से घबराई महिला ने तुरंत अपने पति को बताया, जिसके बाद महिला का पति अपने बड़े भाई के साथ दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

दुकानदार से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और महिला के परिजनों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर डाली। घटना के बारे में आसपास के लोगों को पता चला और क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि दुकानदार ने शराब पी रखी थी और छेड़खानी की। जब महिला के पति ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से इस बारे में बातचीत की, तो दुकानदार ने उल्टा उनके साथ बदतमीजी की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और महिला के बयान दर्ज कर लिए। इस बीच, दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वचन दिया। उसने एक लिखित माफीनामा भी सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने उसकी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें