फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खर्च होंगे 1.5 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल में होंगे व्यापक मरम्मत कार्य, मरीजों और छात्रों को होगा सीधा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर मरीजों, छात्रों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। अस्पताल परिसर, आयुष ब्लॉक, हॉस्टल क्षेत्र और डाइनिंग ब्लॉकों सहित आसपास के इलाकों में सिविल मेंटेनेंस और रखरखाव कार्यों को लेकर विस्तृत योजना पर काम शुरू कर दिया गयाहै।
इस योजना के तहत अगले 12 महीनों में एम्स परिसर के प्रमुख भवनों और आवासीय क्षेत्रों में नियमित मरम्मत, सुधार और रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। इस पर लगभग 1.5 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी, जिससे संस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखा जा सके। प्रस्तावित कार्यों में अस्पताल और आयुष ब्लॉक के सिविल कार्यों के अलावा हॉस्टल एरिया, डाइनिंग ब्लॉक, आवासीय क्षेत्र, क्लब और गेस्ट हाउस से जुड़े रखरखाव कार्य शामिल हैं। इनमें छतों की मरम्मत, पाइपलाइन और ड्रेनेज सिस्टम की देखरेख, पेंटिंग, बढ़ईगीरी, प्लंबिंग और अन्य आवश्यक सिविल कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

संस्थान का मानना है कि इन कार्यों से न केवल भवनों की गुणवत्ता बनी रहेगी, बल्कि मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। वहीं, एम्स में पढ़ाई कर रहे छात्रों और कार्यरत कर्मचारियों को भी बेहतर आवासीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एम्स प्रशासन ने साफ किया है कि कार्य के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों का सख्ती से पालन किया जाएगा। साथ ही, श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफओ और ईएसआईसी जैसी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य की गई हैं। इस वार्षिक रखरखाव योजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सिविल, इलेक्ट्रिकल और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कुशल और अर्ध-कुशल श्रमिकों को काम मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें