फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिंदल की टीम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बने महेंद्र धर्माणी

विज्ञापन
महेंद्र धर्माणी। संवाद
विज्ञापन
-नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा ने बिलासपुर के महेंद्र कुमार धर्माणी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिला भाजपा ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
महेंद्र धर्माणी ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, जिला भाजपा और घुमारवीं मंडल धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। महेंद्र धर्माणी की नियुक्ति पर बिलासपुर जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पूर्व खाद्यपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, घुमारवीं मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, राजेश शर्मा, घुमारवीं पंचायत प्रधान किशोरी लाल व भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि महेंद्र घुमारवीं विधानसभा से संबंध रखते हैं। वे छात्र जीवन से ही संघ परिवार और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। शिक्षा विभाग से प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वे भाजपा में शामिल हुए थे। वे इससे पहले भी प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रहे चुके हैं। 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों में चुनाव प्रबंधन में प्रदेश मीडिया की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। भाजपा की 2017 की सरकार में विशेष अधिकारी मुख्यमंत्री के पद पर भी कार्य चुके हैं। इनके बड़े भाई केडी धर्माणी दो बार घुमारवीं से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा धर्माणी संस्कार संस्था के संस्थापक हैं और संस्था के माध्यम से समाजसेवा कर जनता के बीच रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें