फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पनोह हर साल मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

विज्ञापन
पनोह में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती में महिला मंडल सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
महिला मंडल ने लिया फैसला, बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत पनोह में महिला मंडल की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस दौरान महिला मंडल की प्रधान कौशल्या देवी ने घोषणा की कि मंडल की सदस्य हर साल जयंती मनाएंगी। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की जरूरत पर जोर दिया।
कौशल्या देवी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का नाम रामायण की रचना से जुड़ा है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर लव और कुश ने महान योद्धा के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को सही दिशा दिखाना जरूरी है। गलत संगत और नशे की लत के कारण कई बच्चे अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों और समाज की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें और सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती के अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने बैठक स्थल के आसपास सफाई भी की। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में नियमित भागीदारी का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें