फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर क्षेत्र की पंचायतों में बांटे गए 400 निशुल्क गैस कनेक्शन

विज्ञापन
नड्डा गैस एजेंसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत नड्डा गैस एजेंसी के तत्वाधान से जिले की कई पंचायतों में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

नड्डा गैस एजेंसी के मालिक अश्विनी नड्डा ने बताया कि सदर विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोहिण, मल्यावर, हवाण, तल्याणा, ननावां, हरलोग, चलैहली, कंदरौर, चांदपुर, बल्ह बुल्वाणा में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 400 निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर ने महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है वहीं उन्होंने कहा कि गृहिणी योजना के तहत महिलाओं को धुएं से राहत मिली है और प्रदेश के हर घर में गैस कनेक्शन पहुंच रहा है। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें