फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे पूरे, नहीं पकड़े गए सब्जी कारोबारी से मारपीट के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में बाहरी युवकों के द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए भेज दी है। इन दोनों टीमों में चार-चार पुलिस जवान हैं जो आरोपियों को पकड़ने के लिए गए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली ही थे। वहीं करीब तीन दर्जन पुलिस जवान लगातार शहर में नजर बनाए हुए हैं कि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस प्रशासन ने दो अन्य युवकों को थाने बुलाकर पूछताछ की। यह दोनों युवक भी सैलून का काम करते हैं। इनका सैलून भी बंद पड़ा हुआ है। विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल व कुछ व्यापारियों के द्वारा दुकानदार को पीटने के मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था और पुलिस प्रशासन को 24 घंटों का समय दिया था नहीं तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी थी।
पुलिस ने इस मामले को अति संवेदनशील समझते हुए अतिरिक्त पुलिस बल जिला मुख्यालय से मंगवा लिया गया है। शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस जवान आ गए हैं जो निरंतर शहर में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दिन में हुए प्रदर्शन, सैलून की तोड़फोड़ व दुकान के बाहर लगे हुए होल्डर व बोर्ड को प्रदर्शनकारियों के द्वारा जला दिया गया था तथा मामले को संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने पहले अन्य थानों से जवान मंगवाएं तथा शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय से भी जवान मंगवा लिए गए हैं।
शहर में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके जिला मुख्यालय अन्य थानों से और घुमारवीं थाने सहित 32 पुलिस जवान शहर में निगरानी पर रखे हुए हैं।
इनसेट....
युवकों की धरपकड़ तेज, अतिरिक्त जवान मंगवाए
सब्जी दुकानदार के साथ हुई मारपीट के मामले में शामिल युवकों की धरपकड़ तेज है तथा शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शहर में पुलिस जवान निगरानी रखे हुए जिसके लिए अतिरिक्त जवान भी आ गए हैं।
विज्ञापन

-राजेंद्र जसवाल डीएसपी घुमारवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें