फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेवल 88, फिर भी 40 मिनट तक एंबुलेंस में पड़ा रहा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर जिले के कोविड अस्पताल घुमारवीं में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिफ्ट किए गए दो बुजुर्गों को घुमारवीं अस्पताल प्रबंधन की लचर व्यवस्था का शिकार होना पड़ा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों बुजर्गों को एंबुलेंस से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर इन्हें करीब 40 मिनट एंबुलेंस में गुजारने पड़े। वहीं, बीएमओ घुमारवीं अभिनीत के फोन कॉल के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि एक बुजुर्ग का ऑक्सीजन स्तर 88 था।
विज्ञापन

उनकी गंभीर हालत को देखते हुए घुमारवीं कोविड अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल में जो भी डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनमें से कोई भी 40 मिनट तक एंबुलेंस तक नहीं पहुंचा। मामला काफी देर तक ऐसे ही रहने पर बीएमओ घुमारवीं के हस्तक्षेप करने के बाद इन्हें कोविड वार्ड में ले जाया गया है। अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रबंधन की लचर व्यवस्था के कारण अगर इन दोनों मरीजों को एंबुलेंस में ही कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े-बड़े दावों करने वाले ये अधिकारी धरातल पर खुद लाचार नजर आ रहे हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बीएमओ घुमारवीं अभिनीत शर्मा ने कहा कि जब इन बुजुर्ग मरीजों को लाया गया था तो उस समय कुछ अन्य मरीज भी लाए गए थे। इस कारण इन मरीजों को अंदर कमरों तक ले जाने मे समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें