फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 101882 सदस्यों वाली 223 सहकारी सभाएं पंजीकृत

विज्ञापन
किसान भवन में सहकारी सप्ताह के जिला स्तरीय समारोह में मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। सहकारी सप्ताह समारोह का आयोजन बिलासपुर किसान भवन में विधायक सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में हर वर्ष 14 से 20 नवंबर तक अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के विकास में सहकारिता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि सहकारिता आंदोलन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में सहकारिता की अहम भूमिका रहती है। कहा कि शिक्षित अर्थव्यवस्था में सहकारिता एक अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने सभी सहकार बंधुओं को आश्वस्त किया कि सहकारी सभाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री के साथ व्यक्तिगत रूप से भी पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। इनमें उचित मूल्य पर उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति कृषि उपज का विपणन, कृषि और गैर कृषि ऋणों का वितरण, सहकारी सभाओं की ओर से अपने शापिंग माल बनाकर विविधकरण द्वारा अन्य प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर राकेश कुमार ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में कुल 223 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं, जिनमें 101882 सदस्य हैं। बताया कि वर्ष 2019-20 में सहकारी सभाओं के माध्यम से 40 करोड़ 67 लाख उपभोक्ता वस्तुओं का वितरण किया गया है। गोविंद सागर झील में मछली पकड़ने का कार्य 33 सहकारी सभाओं के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में 2 करोड़ 65 लाख रुपये की मछली का विक्रय सहकारी सभाओं के माध्यम से किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सहकारी संघ के माध्यम से जिला अस्पताल बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में दवाइयों की दुकानें संचालित हैं। यहां से दवाइयों को खरीदने पर 5 से 25 प्रतिशत की छूट उपभोक्ताओं को दी जाती है। बताया कि जिले में 15 परिवहन सहकारी सभाएं कार्यरत हैं। बताया कि दी बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर्स परिवहन सहकारी सभा बिलासपुर एशिया की सबसे बड़ी सहकारी सभा है। इसके माध्यम से 2200 के लगभग ट्रक सीमेंट ढुलाई का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर दी हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक राम गोपाल ठाकुर, जिला संघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ सहकार संत राम वैद्य, रंजीत कश्यप तथा हिमकोफैड के सचिव गौरव, राज्य सहकारी बैंक के प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सीताराम ठाकुर और जिला अंकेक्षण अधिकारी नरेंद्र दत्त शर्मा और जिला निरीक्षक विक्रमजीत तथा अन्य सहकारी बंधु और सहकार सभाओं के कर्मचारी, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें