फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रतियोगिता में लोकेश, रितिका बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- घंडालवीं कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में वार्षिक एथलेटिक मीट 2023-24 का आयोजन किया गया। इस एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, शॉट पुट, ऊंची कूद प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में लोकेश कुमार और रितिका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सोनिया ने पहला, रितिका शर्मा ने दूसरा और जसप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में रितिका शर्मा ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और शैलजा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में रितिका ने पहला, जसप्रीत कौर ने दूसरा और कोमल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों की 100 मीटर दौड़ में लोकेश कुमार ने पहला, निखिल कुमार ने दूसरा और राहुल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में लोकेश कुमार ने पहला, निखिल कुमार ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में लोकेश कुमार ने पहला, अनमोल शर्मा ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. वीरेंद्र शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रो. वीरेंदर शर्मा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय घंडालवीं के पीईटी राज कुमार, डॉ.रविंद्र कुमार, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. रवि कुमार, प्रो. सुदेश कुमार, दीपक कुमार, बर्फी देवी, पुष्पा देवी, सुनील दत्त और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें