फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घागस इकाई की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घागस इकाई की बैठक वीरवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान लिखू राम संतोषी ने की।

बैठक में 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें रोशन लाल वर्मा, कृष्णलाल ठाकुर, कमला देवी, बसंतराम, दुर्गाराम, सत्या देवी, नंदलाल को सम्मानित किया गया। बैठक में जय कृष्ण शर्मा, रामप्रकाश वर्मा, बसंत राम, बाबूराम शर्मा, जिला महामंत्री चेतराम वर्मा ने सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों की मांगों पर विचार करके जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाए। सरकार 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का वित्तीय लाभ समय पर देने का प्रबंध करे। इसके अलावा चिकित्सा बिलों का भुगतान भी जल्द किया जाए। पेंशनरों की लंबित मांगों के समाधान के लिए शीघ्र अति शीघ्र संयुक्त सलाहकार समिति गठित करके बैठक बुलाई जाए। इस अवसर पर श्याम लाल वर्मा, सुखराम भाटिया, बिशन दास, सचिव बाबू राम शर्मा, प्रेमलाल सोनी, रत्तीराम शर्मा, देवीराम, दौलतराम ठाकुर, हरिदास, बेलीराम और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें