- सरस्वती विद्या मंदिर कुठेरन में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर कुठेरन (जेजवीं) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नाटी, भैया बहनों द्वारा नाटक, भाषण, गिद्दे और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सुप्रज्ञ शर्मा, अनन्या शर्मा, अंश गौतम, नेत्रा शर्मा, हिमानी शर्मा, तमन्ना ठाकुर, अनमोल ठाकुर, हर्षित ठाकुर, अंश कुमार, राधिका, इशिता शर्मा, आरती शर्मा, अदिति शर्मा, आस्तिक गौतम, एंजल शर्मा, अनमोल नड्डा, अनुष्का, रिद्धि शर्मा, वंशिका ठाकुर, देवांशी, रियांशी शर्मा, भार्गव शर्मा, स्वास्तिक परमार, अनमोल ठाकुर, सार्थक ठाकुर और अन्य ने भाग लिया। समारोह में समाजसेवी सुखदेव शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के अध्यक्ष रतन देव ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय शिक्षा और संस्कारों से परिपूर्ण है। इन विद्यालयों में छात्रों के भविष्य का निर्माण किया जाता है। प्रांत महामंत्री सुरेश कपिल ने लोगों को बताया कि विद्या भारती पूरे भारत में अपना कार्य कर रही है। सरस्वती विद्या मंदिरों के माध्यम से बच्चों को संस्कार युक्त और देशभक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा दी जाती है। मुख्याध्यापक अभिषेक राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर जगदीश चंद गर्ग, राकेश शर्मा, संजय कुमार, जगन्नाथ शास्त्री और अन्य उपस्थित रहे।